
जौनपुर। राज कालेज के बीए बीए तृतीय वर्ष के होनहार छात्र सत्यम सुन्दरम मौर्य का चयन गणतंत्र दिवस 2018 राजपथ परेड के लिए हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस छात्र ने प्रदेश के 6 छात्रों में अपनी जगह बनायी है। सत्यम 26 जनवरी को राष्ट्रपति को सलामी देगा। चयन होने पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय एनएसएस इकाई के सेवायोजन अधिकारी डा. सन्तोष कुमार पाण्डेय ने बताया कि सत्यम एक लगनशील और अनुशाशित स्वयं सेवक है। कठिन परिश्रम कर उसने यह स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गणतन्त्र दिवस परेड प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त किया। इसके उपरांत प्रदेश स्तर पर आगरा विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में चयनित 6 छात्रों में स्थान प्राप्त किया। सत्यम कि सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि चयनित होना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। सहायक सेवा योजन अधिकरी डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. आरपी ओझा, डा. अवधेश द्विवेदी, डा. मनोज वत्स, डा. सुधाकर शुक्ल सहित सभी शिक्षकों ने अत्यन्त खुशी जाहिर करते हुए सत्यम को बधाई दिया।
Post a Comment