BREAKING NEWS

Wednesday, 20 December 2017

किशोरी को भाभी ने किया जख्मी

 

   मछलीशहर (जौनपुर)। मीरगंज थाना क्षेत्र के बरइला गांव में कहासुनी के दौरान एक महिला ने अपनी ननद को मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। उक्त गांव में बुधवार की  दोपहर हसीना (17) की किसी बात को लेकर भाभी से कहासुनी होने लगी। तैश में आई भाभी ने डंडे से पीट कर उसे घायल कर दिया। किशोरी को परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। खबर दिए जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात