BREAKING NEWS

Monday, 18 December 2017

पुलिस ने संदिग्ध स्कार्पियो पकड़ी


   शाहगंज (जौनपुर)। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध स्कार्पियो कब्जे में ले ली। चालक और सवार लोग मौका पाकर भाग गए। सोमवार की सुबह पांच बजे कोतवाल नरेन्द्र प्रसाद हमराहियों के साथ सुरिस गांव की ओर गश्त पर जा रहे थे। सुल्तानपुर की ओर से तेज गति से आ रही संदिग्ध स्कार्पियो नंबर यूपी 75 डी-7575 को रुकने का संकेत दिया। चालक और तेज गति से वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर सवार लोग पानदरीबा के पास स्कार्पियो छोड़ कर भाग गए। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात