मुख्यमंत्री को भेजा 13 सूत्री मांग पत्र
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलक्टरेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई ने 13 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कार्यालयों में तालाबंदी कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना की समाप्ति पर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में जिले भर से जुटे कर्मचारियों का धरना प्रात: दस बजे से सायंकाल पांच बजे तक चला। धरना की समाप्ति पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। धरना पर बैठने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन सिंह नवाब, विजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री यतेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, राज कुमार यादव, राज बहादुर प्रजापति, राजीव कुमार श्रीवास्तव, अशोक मिश्र, आदिल परवेज, अरविंद कुमार सिंह, आशीष श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ सिंह, हीरा लाल विश्वकर्मा, मिर्जा नेहाल मेंहदी, भूलन यादव, राजेंद्र सिंह, तेज बहादुर यादव, पंकज कुमार यादव आदि रहे। संचालन जिला मंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया। ज्ञापन में मांग की गई है कि कलक्टरेट का नाम जिलाधिकारी कार्यालय के स्थान पर जनपद सचिवालय घोषित किया जाए। रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस फीसदी पदों पर प्रोन्नति दी जाए। लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतन दिया जाए। संघ के कार्यालय के लिए दारूलसफा लखनऊ में कक्ष आवंटित किया जाए। भू लेख लिपिक (नामांतरण लिपिक) को पूर्व की भांति कलक्टरेट में वापस किया जाए। कलक्टरेट के कर्मचारियों को भी सचिवालय के कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते अनुमन्य किए जाएं।
Post a Comment