BREAKING NEWS
Showing posts with label village. Show all posts
Showing posts with label village. Show all posts

Tuesday, 26 December 2017

गेहूं की उन्नत खेती से ही अच्छी पैदावार


आत्मा योजना के उप निदेशक की किसानों को सलाह 
   जौनपुर। गेहूँ की उन्नत तकनीक अपना कर ही किसान अच्छी और लाभदायक उपज प्राप्त कर सकते हैं। खेत की अच्छी तैयारी, समयानुसार प्रमाणित बीज का चयन, बीज शोघन, मृदा परीक्षण के आधार पर सन्तुलित पोषक तत्व प्रबंधन, लाइनों में समय से बुआई, खरपतवार नियंत्रण, समुचित सिंचाई प्रबंधन और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन द्वारा फसल सुरक्षा, कटाई एवं मड़ाई प्रबंधन जरूरी है।
   उप परियोजना निदेशक (आत्मा) रमेश चंद्र यादव ने किसानों को उक्त सुझाव देते हुए बताया है कि विलम्ब से बुआई का कार्य इसी महीने पूर्ण कर लें तथा बीज की मात्रा 25 प्रतिशत बढ़ा कर पर्याप्त नमी में शिडड्रिल / जीरोटिल मशीनों से लाइन में शीध्र पूरी कर लें। विलम्ब से बुआई हेतु डीबीडब्लू 16, एच0 डी0 3059, राज-3077, हलना, उन्नत हलना प्रजातियों की बुआई बीज शोघन ढाई ग्राम थीरम एवं 2 ग्राम कारबेंडाज़ीम प्रति किग्रा0 बीज की दर से करके बुआई करने पर अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

Saturday, 23 September 2017

प्रदेश का विकास सरकार की प्राथमिकता: डा. रीता बहुगुणा

जिले की प्रभारी मंत्री ने किया नगर पंचायत बदलापुर के कार्यालय का उद्घाटन

बदलापुर। नव सृजित नगर पंचायत बदलापुर के भलुवाही गांव में स्थित का उद्घाटन शनिवार को अपराह्न सूबे की पर्यटन एवं महिला बाल कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री डा0 रीता बहुगुणा जोशी ने फीता काटने के पश्चात नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह नगर आप का है। इसे स्वच्छ रखना आप का परम् कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सबका साथ सबका विकास योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता में है। इसकी अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। आप सभी जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस नगर पंचायत के चुनाव में योगदान करें। नागरिकों से भाजपा के उम्मीदवार को जिताने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओंं से नगर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए अभी से कमर कस लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस नगर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री होने के कारण वह कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगी।  नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विधायक रमेश चंद्र मिश्र,   भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, युवा नेता विनय सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पहले बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर डा. रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत  किया। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने भी माल्यार्पण किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 सुशील उपाध्याय और संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने किया।  इस मौके  जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, पुलिस कप्तान के0 के0 चौधरी, अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र , ओंकार नाथ पटेल, अवर अभियंता टी0 एन0 सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा सिंह, अनिल सिंह शक्ति, सत्यम सिंह, राजदेव सिंह, वैभव सिंह, भैया लाल निगम, जय सिंह,  साहब लाल चौधरी,  विनोद शर्मा, दिलीप जायसवाल, सुभाष सिंह,  मिथिलेश सिंह, राजेश दुबे, पवन पांडेय, राजा दशरथ मिश्र, वैभव सिंह, धनंजय सेठ, अखिलेश मिश्र, अखिल ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात