BREAKING NEWS

Wednesday, 6 December 2017

जाइलो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत


मडिय़ाहूं। नेवढिया थाना क्षेत्र के दुहावर लाखापुर मोड़ पर जाइलों की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत। दुर्घटना के बाद जायलो पलट गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जलालपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव निवासी 70 वर्षीय रामलोचन पटेल साइकिल से घर जा रहे थे। रास्ते में दुहावर लाखापुर मोड़ पर तेज गति से आ रही जाइलों की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जाइलो अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात