BREAKING NEWS

Friday, 8 December 2017

दिव्यांग बच्चों में होती है बहुत प्रतिभा: एसपी

टाइम बाल में अमित और छड़ी दौड़ में शिवानी प्रथम 

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कहा दिव्यांग बच्चों के अंदर बहुत क्षमता होती है। जरुरत होती है उन्हें इसका भान करा कर बाहर निकालने की। वह शुक्रवार को शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। उन्हें बस प्रोत्साहन की जरूरत होती है। उनके प्रति समाज को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में टाइम बाल, बैलून फुलाओ, बम में दम, छड़ी दौड़, बाल बैलेंसिंग, वस्त्र चढऩ, केला दौड़, मेढ़क दौड़, रस्सी दौड़, गणित दौड़, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। टाइम बाल प्रतियोगिता में अमित कुमार व आकाश प्रथम, बम में दम प्रतियोगिता में अनिकेत सिंह प्रथम, छड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम एवं निधि दुबे द्वितीय रहीं। विशिष्ट अतिथि सीताराम भोई व विनीत सेठ मेसर्स गहना कोठी ने भविष्य में दिव्यांग बच्चों के लिए होने वाले कार्यक्रमों में तन-मन-धन से सहयोग का आश्वासन दिया। विनीत सेठ ने व्यक्तिगत तौर पर 60 बच्चों को टै्रक सूट दिया। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर यादव ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को विभाग द्वारा विभिन्न सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी नंदराम कुरील, मंगरू राम, महेंद्र मौर्य, बसंत शुक्ला, जय करन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडेय, अरुण कुमार मौर्य, शोभा तिवारी, अरविंद कुमार शुक्ल, रवीचंद्र यादव, डा. सभाजीत यादव, केशव प्रसाद सिंह, सुनील यादव, शिवजोर, आनंद सिंह, सर्वजीत श्रीवास्तव, डा. पीडी तिवारी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक समेकित शिक्षा मंजू पासवान ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रधानाध्यापक डा. सभाजीत यादव ने किया। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात