खुटहन (जौनपुर)। संत निरंकारी मंडल के केंद्रीय ज्ञान प्रचारक अब्दुल गफ्फार खान ने कहा कि इस तन को मोक्ष तक ले जाना ही मनुष्य के जीवन का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। इसका सबसे सहज मार्ग सत्संग है। इसी से हमें उस महाशक्ति का ज्ञान और एकाकार हो सकता है। वह शनिवार को निरंकारी भवन बंदनपुर में विशाल संत समागम में सत्संगियों को संबोधित कर रहे थे। प्रवचन के बाद वहां संचालित लंगर में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।
केन्द्रीय प्रचारक ने कहा कि ईश्वर का रूप सर्वत्र विराजमान है। नर, वानर, किन्रर, पशु, पक्षी, वनस्पतियां ंऔर वृक्ष सभी में उस महाशक्ति का वास है लेकिन हम अज्ञानता के कारण उसे पहचान नहीं पा रहे हंै। जिस दिन हमें ज्ञान की प्राप्ति हो जायेगी, उस दिन से हमेशा हमें उस परमात्मा के दर्शन होंगे। इसके लिए हमें सत्संग का सहारा लेना पड़ेगा। उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर हम आसानी से इष्ट दर्शन के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हंै। उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियो में भटकने के बाद यह मानव जीवन मिला है। इसमें यदि चूक गये तो फिर से सभी योनियों में भ्रमण करना पड़ेगा। इस मौके पर निशा खान, सुभाष कन्नौजिया, मेवालाल, डॉ आरपी सिंह, नन्दलाल चौधरी, सुरेश मुखी घनश्याम आदि मौजूद रहे। शंकर दयाल मुखी ने आगन्तुकों का आभार जताया। सत्संग के पश्चात आयोजित भंडारे में निरंकारियों ने भाग लिया।
Post a Comment