विनय तिवारी की लुटेरों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या
मुंगराबादशाहपुर। बीते सोमवार को मुंगरडीह ग्राम निवासी 32 वर्षीय विनय कुमार तिवारी की लूटेरो की गोली मार कर हत्या किये जाने की घटना की जानकारी होने पर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव शनिवार को दोपहर में मृतक के आवास पर पहुंच कर शोक सवेंदना व्यक्त करते हुए बिलख रहे परिजनों के आंसू पोछते हुए उनकी बहादुरी की चर्चा किया। राज्यमंत्री के पहुंचते ही घर का माहौल गमगीन हो गया।

नगर विकास राज्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष केके मिश्र से भी घटना के बाबत विस्तृत जानकारी हासिल किया। परिजनों से बातचीत कर कहा की उक्त पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने व परीजनों को आर्थिक सहायता व बच्चों व पत्नी को पूरी मदद व नौकरी दिलाने के साथ ही राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा जो भी मदद होगा उसे दिलाये जाने के आश्जावासन का घूंट पिलाते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेन्द प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष राजीव केशरी, सभासद सूर्य लाल जायसवाल, राजू दादा आदि उपस्थित रहे। बताते चलें कि विनय कुमार तिवारी की गोली मार कर हत्या लूटेरो ने तब कर दिया था जब वे पास के ही भारतीय जीवन बीमा निगम के कैश कलेक्शन सेन्टर पर दिन दहाड़े हो रही लूट को देख लूटेरो को दबोचने हेतु जान की परवाह किये बिना टूट पड़े थे। अपने बचाव में लूटेरो ने विनय कुमार के सीने पर कई गोलिया उतार दिया। विनय की दिलेरी देखते टूटे लोगों ने साहस दिखाते हुए दो लूटेरो को दबोच उनकी दैहिक समीक्षा कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
Post a Comment