सवा दो लाख हर्जाना देने पर मुक्त हुए पिता और रिश्तेदार
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव की एक लड़की फरेबी दूल्हे के जाल में फंसने से बच गई। पोल खुलते ही दूल्हा और बाराती फरार हो गए। लड़की पक्ष ने लड़के के पिता और कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। शादी की तैयारी में हुए खर्च का हर्जाना देने पर बंधक बनाए गए लोग मुक्त हो सके। बशीरपुर गांव के निवासी रुदल सोनकर की लड़की लक्ष्मीना की शादी 3 माह पहले दीपसेन सोनकर पुत्र आनंद सोनकर निवासी जलालपुर के साथ तय हुई थी। तयशुदा वैवाहिक कार्यक्रम के अनुसार रविवार को शाम करीब सात बजे गांव के पास पहुंच गई। इसी बीच एक विवाहित लड़की अपने दो रिश्तेदारों के साथ लड़की पक्ष के घर पहुंच गई। उसने लड़की के पिता रुदल सोनकर को बताया कि दीपसेन सोनकर से मेरी शादी काफी दिन पहले हो चुकी है। वह आपकी लड़की से दूसरी शादी रचा रहा है। इसकी पुष्टि होते ही लड़की पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचे दूल्हे के पिता आनंद सोनकर और दो रिश्तेदारों को अपने घर में ही बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पोल खुलने की जानकारी होते ही दूल्हा और बाराती सिर पर पैर रख कर भाग गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता और रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। सोमवार को तय हुआ कि लड़की पक्ष का शादी समारोह में जितना खर्च हुआ है। वह वापस कर दिया जाए। वर पक्ष द्वारा सवा दो लाख रुपए दिए जाने के बंधक बनाए गए लोग मुक्त हुए और मामला रफा-दफा हो गया।

Post a Comment