BREAKING NEWS

Sunday, 10 December 2017

जंघई स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार को 1.25 करोड़ खर्च होंगे

प्रस्ताव भेजा गया, स्वीकृति मिलते ही शुरु हो जाएगा कार्य
   जंघई (जौनपुर)। जौनपुर-इलाहाबाद रेल मार्ग पर स्थित जंघई जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेलकर्मियों के आवास के पुनर्निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरु हो जाएगा। यह जानकारी रेलवे के सहायक अभियंता लखन सचान ने रविवार को दूरभाष पर हुई वार्ता में दी।
   उन्होंने बताया कि प्लेट फार्म नंबर-एक को ऊंचा करने, प्लेटफार्म पर लगे सीमेंट शेड की लंबाई बढ़ाने, सर्कुलेंटिंग एरिया में जल निकासी के लिए नाली के निर्माण और रेलवे कर्मियों के जर्जर हो चुके आवासों को ध्वस्त कर नए आवास बनाए जाने पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरु करा दिए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर-एक के नीचा होने के कारण वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों को टे्रन पर चढऩे में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म के ऊंचा हो जाने पर उन्हें काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए बहुत से कार्य होने हैं। इसके बारे में उच्चाधिकारियों से लगातार विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रथम चरण में सवा करोड़ रुपये के प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात