BREAKING NEWS

Thursday, 16 November 2017

जेब्रा के सामूहिक विवाह को शिक्षक संघ का समर्थन


मां शारदा शक्ति पीठ ने भी इस महायज्ञ को सफल बनाने की अपील की 
   जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई और श्री मां शारदा शक्ति पीठ (मैहर माता मंदिर) शास्त्रीनगर, परमानतपुर ने आगामी 10 दिसंबर को जिले की अग्रणी सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था  जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह को समर्थन देने का ऐलान किया है।
संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने जिला इकाई की बैठक में कहा कि दहेज रहित सामूहिक विवाह समाज में व्याप्त दहेज जैसी कुरीति को खत्म करने के लिए बहुत ही सशक्त माध्यम है। इससे जहां सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है वहीं असहाय व गरीब तबके के लोगों की बेटियों के हाथ पीले करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के मैदान में जेब्रा द्वारा आयोजित इस महायज्ञ में सभी शिक्षकों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने स्तर से जनपद में जनसंपर्क अभियान चलाएगा। बैठक में प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिला मंत्री सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष जय किशन यादव, विनय ओझा, शशि प्रकाश सिंह, मोहम्मद आजम खां, डा. प्रवींद्र सिंह, अतुल सिंह, टीपी तिवारी, सतीश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
श्री मां शारदा शक्ति पीठ के प्रधान न्यासी सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि दहेज प्रथा विवाह जैसे पवित्र बंधन में बहुत बड़ा रोड़ा है। आज अधिकांश व्यक्ति इस पवित्र बंधन को भी कुछ पाने के साधन के रूप में लेते हैं। कन्या पक्ष से बहुत कुछ पाने की अपेक्षाएं करते हैं। इस कुप्रथा को बढ़ावा देने में कन्या पक्ष का भी योगदान कम नहीं है। वे अपनी हैसियत के विपरीत पुत्री के लिए वर तलाश करते हैं। उन्होंने दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ जेब्रा द्वारा चलाए जा रहे महायज्ञ में सभी जनपदवासियों से सहभागिता की अपील की है। 

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात