
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के चेयरमैन सिराज मेंहदी ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में मांग किया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करें और सोनिया गांधी के संरक्षण में कांग्रेस पार्टी आगे काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हित में यह भी होगा कि मौजूदा हालात में कांग्रेस संगठन को अधिक प्रभावशील अंदाज में काम करने के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पद पर रखा जाए। जिससे राहुल गांधी के मिशन को कामयाब करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर प्रियंका गांधी काम कर सकें।
श्री मेहदी ने नगर निकाय चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निकाय चुनाव जो हो रहा है यह भाजपा द्वारा देश में जीएसटी, नोटबंदी के लिए गए फैसलों पर जनता की अपनी मुहर लगाएगी। भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जो झूठे वादे किए थे करोड़ों नौजवानों को रोजगार, काला धन विदेशों से लाया जाएगा। पाकिस्तान एक सर काटेगा तो हम सौ सर काटकर लाएंगे। कानून व्यवस्था चरमरा गई उसे ठीक करेंगे। विकास को गति देंगे यह सारे वादे झूठ का पुलिंदा साबित हुए हैं। ऐसे में जनता इन झूठे वादों के खिलाफ भाजपा के विरोध में मतदान करने का मन बना चुकी है। निकाय चुनाव के बाद यह साबित हो जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी के सारे वादे झूठ का पुलिंदा साबित हुए।
Post a Comment