BREAKING NEWS

Saturday, 18 November 2017

मनबढ़ों ने कार का शीशा तोड़ा



   जलालपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के बीबनमऊ मार्ग पर शनिवार को सुबह एक मदरसा के बच्चों को लेने जा रही कार का शीशा मनबढ़ युवकों ने पत्थर मार कर तोड़ दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। चंगेज खां कार लेकर इस्लामिया दीनी तालीम मदरसा में पढऩे वाले बच्चो को बीबनमऊ गांव में लेने जा कहा था। रास्ते में तीन बाइक पर सवार आठ मनबढ़ किस्म के युवक मारने-पीटने के इरादे से चंगेज खान को रोकने लगे। वह कार लेकर भागने लगा तो उन्होंने पत्थर खींच कर मारा जिससे कार का शीशा चकनाचूर हो गया। कार चालक की तहरीर पर आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात