BREAKING NEWS

Saturday, 18 November 2017

रेजांगला के शहीदों को दी श्रद्धांजलि



   जौनपुर। अखिल भारत वर्षीय युवा यादव महासभा की बैठक शनिवार को नईगंज स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें आज ही दिन 962 में रेजांगला में भारत-तीन युद्ध में शहीद देश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। महासभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि रेजांगला का युद्ध विश्व के महानतम युद्धों में गिना जाता है। लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर स्थित रेजांगला पोस्ट पर करीब तीन हजार चीनी सैनिकों ने धावा बोल दिया था। पोस्ट पर तैनात भारतीय सेना के 124 जवानों ने अप्रतिम साहस का परिचय देते हुए चीन के 1310 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। युद्ध में 114 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस युद्ध में भारत के एक जवान ने औसतन 11 चीनी सैनिकों को मार गिराया था। इस युद्ध की सबसे खास बात यह थी कि भारतीय सैनिकों के पास जब गोलियां खत्म हो गईं तो उन्होंने अपने हथियार को लाठी की तरह इस्तेमाल किया था। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, महासचिव धर्मेंद्र यादव, विशाल, चतुर्भुज यादव, सुभाष यादव, नागेंद्र यादव, प्रदीप, सर्वजीत कुट्टी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात