BREAKING NEWS

Friday, 17 November 2017

गैंगरेप व अप्राकृतिक दुष्कर्ममें प्राथमिकी दर्ज

पति, जेठ, देवर, सास व दो अज्ञात हैं आरोपी
   जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीडि़ता की शिकायत पर कोर्ट ने आरोपी पति, जेठ, देवर, सास व दो अज्ञात के विरुद्ध दहेज उत्पीडऩ व गैंगरेप तथा अप्राकृतिक दुष्कर्म में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष सुजानगंज को दिया है।
पीडि़ता ने कोर्ट में अन्तर्गत धारा 156 (3) प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताडि़त करते थे। रुपए न देने पर मारपीट कर भूखा रखकर प्रताडि़त करते थे। पति शराब पीकर अप्राकृतिक दुष्कर्म का दबाव बनाता था। ससुरालीजन 6 जनवरी 2012 को घर से मार पीट कर निकाल दिए तब वह सिकरारा क्षेत्र स्थित मायके आ गई किन्तु पुत्र मोह में दोबारा ससुराल लौटी। दिनांक 10 दिसम्बर 2015 को पति, जेठ व देवर ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुन: 20 अक्टूबर 2017 को पति, देवर, जेठ व उनके दो अज्ञात दोस्त कमरे में घुस आए। मुंह दबाकर दुष्कर्म व अप्राकृतिक दुष्कर्म करके उसका वीडियो क्लिप भी बना लिए। किसी से शिकायत करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दिया। आरोपित 22 अक्टूबर को मायके लाकर कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया। मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध कारित होना पाते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना का आदेश थानाध्यक्ष सुजानगंज को दिया है। अनुपालन आख्या यथाशीघ्र कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए भी आदेशित किया है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात