BREAKING NEWS

Saturday, 18 November 2017

कड़ाही में रखे सीरे में गिरने से बालक की मौत


   जलालपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में शुक्रवार की शाम खौलते शीरे में गिरने से बुरी तरह से झुलसे मासूम की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पड़ोसी जिले वाराणसी के कठिरांव का चार वर्षीय बादल पुत्र हंसा यादव पराऊगंज बाजार में अपने नाना रामनाथ यादव के यहां आया था। घर के बगल में ही रामनाथ यादव की मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की शाम रामनाथ यादव मिठाई बनाने के लिए कड़ाही में शीरा खौला रहा था। वहीं बादल खेल रहा था। असंतुलित होकर वह खौलते शीरे से भरी कड़ाही में गिर जाने से बुरी तरह से झुलस गया। घर में कोहराम मच गया। बालक को उपचार के लिए एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन ने शव की अंत्येष्टि कर दी।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात