BREAKING NEWS

Sunday, 12 November 2017

प्रधान सहित तीन और आरोपी भेजे गये जेल



अविश्वास प्रस्तावके दौरान हुए उपद्रवमें अब तक ग्यारहकी हुई गिरफ्तारी
   खुटहन (जौनपुर)। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने रविवार को ग्राम प्रधान सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।  ग्राम प्रधान पर हुई कार्रवाई से तमतमाए ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस निर्दोष लोगों को भी फर्जी ढंग से फंसा रही है।
मालूम हो कि बीते बीडीसी सदस्य नीलम सिंह द्वारा लाए गए प्रमुख सरयूदेई के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गत छह नवंबर को मतदान के दौरान फायरिंग, तोडफ़ोड़ व आगजनी की वारदातें हुईं थीं। इस मामले में पुलिस ने ग्यारह नामजद सहित डेढ़ सौ से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आठ आरोपियों को पुलिस ने दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को खुटहन गांव के प्रधान समर बहादुर यादव उर्फ लोटा तथा शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी सभाराज यादव व इसी गांव के प्रेम नारायण यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रधान को जेल भेजे जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। आरोप है कि पुलिस बेकसूर लोगों पर भी कार्रवाई कर रही है। प्रधान ने बताया कि वे मतदान के दौरान ब्लाक पर गये भी नहीं थे। हमें पुलिस फर्जी रूप से फंसा रही है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात