शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह पंच प्यारों का माल्यार्पण कर स्वागत
जौनपुर। सिख धर्म के प्रवर्तक श्री गुरूनानक देव जी का 549 वां प्रकाशोत्सव शनिवार पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सायंकाल शहर में निकली भव्य शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र बन गई। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रासमंडल स्थित ऐतिहासिक गुुरुद्वारा में हजारों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर ओलंदगंज स्थित सुंदर गुरुद्वारा से सायंकाल परंपरागत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे-आगे पूरे वेश में पंचप्यारे चल रहे थे। फूल-मालाओं से सजाए गए वाहन पर गुरुनानक देव का विशाल चित्र और सभी दस गुरुओं के चित्र सजाए गए थे। ढोल-ताशे और नगाड़े पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शाही पुल, कसेरी बाजार, चहारसू चौराहा, हरलालका रोड, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, अटाला मसजिद, मानिक चौक होते हुए रासमंडल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर तप स्थान पहुंचा। शोभायात्रा में अंबाला से आए दशमेश अखाड़ा का युद्ध कौशल आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा और पंच प्यारों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा का नेतृत्व गुरू सेवक जत्था के हरचरन सिंह, जगजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, प्रवीण पाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, राजेश जावा, हरपाल सिंह, तरनजीत सिंह, हरजीत सिंह, मनमोहन सिंह आदि कर रहे थे। इससे पहले गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर तप स्थान में चल रहे अखण्ड पाठ की समाप्ति के बाद ज्ञानी केशर सिंह ने कथा विचार किया। ज्ञानी जीवपाल सिंह ने कीर्तन किया। भाई सरनजीत सिंह दर्दी के जत्थे ने रागी कीर्तन किया। अरदास की समाप्ति के बाद श्री गुरू का लंगर चला। हजारों लोगों ने माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरू सिंह सभा के संरक्षक सरदार हरभजन सिंह, गुरदीप सिंह, नरेन्द्र सिंह चौधरी, दीपक चिटकारिया, सतीश चिटकारिया, तेजा सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह एडवोकेट, गुरवीर सिंह एडवोकेट, गुरविन्दर सिंह, सतवन्त सिंह, रनबीर सिंह, गुरमीत सिंह, शिशुपाल सिंह, जसविन्दर सिंह, उपेन्द्र सिंह, मनदीप सिंह, रंजीत सिंह, राजेन्द्र खत्री, गुरचरन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, नमनदीप सिंह, कमल सिंह भाटिया, हरविन्दर सिंह, नवनीत सिंह आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
Post a Comment