BREAKING NEWS

Friday, 17 November 2017

नहर किनारे फेंकी नवजात कन्या मिली



   महराजगंज (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के घरवासपुर गांव में शुक्रवार को तड़के नहर किनारे कुश के झुरमुट में नवजात कन्या फेंकी पाई जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को बच्ची को पालन-पोषण के लिए सौंप दिया है। उक्त गांव का निवासी मेवालाल सरोज सवेरे करीब पांच बजे शौच के लिए नहर किनारे गया। कुश के झुरमुट से बच्चे के रोने की आवाज सुन कर वह चौंक गया। पास जाकर देखा तो कपड़े में लपेट कर फेंकी गई नवजात कन्या दिखी। उसने यूपी-100 पर पुलिस को सूचना दी। खबर लगने पर कन्या को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इस बीच थाने के एसआई शिव कुमार यादव हल्का सिपाही के साथ आ गए। उन्होंने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद कन्या को पालन-पोषण के लिए मेवालाल सरोज को सिपुर्द कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी महिला ने अनैतिक संबंध के चलते पैदा हुई बच्ची को लोकलाजवश नहर किनारे लाकर फेंक दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात