महराजगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजा बाजार के पास शुक्रवार को दोपहर सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र को हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी महेंद्र पाल सिंह (50) अपने बेटे श्यामपाल सिंह (17) के साथ मोटर साइकिल से स्थानीय थाना क्षेत्र के अमारी निवासी रिश्तेदार महेंद्र सिंह के यहां वर रक्षा कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे थे। राजापुर बाईपास के पास तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए भाग गया। बाइक सहित गिरे पिता-पुत्र के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर आई एंबुलेंस से दोनों को आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए श्याम पाल सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके कान और सिर से खून बह रहा था।
Friday, 17 November 2017
सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर जख्मी
Posted by Unknown on November 17, 2017 in jaunpur | Comments : 0
महराजगंज (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजा बाजार के पास शुक्रवार को दोपहर सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र को हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव निवासी महेंद्र पाल सिंह (50) अपने बेटे श्यामपाल सिंह (17) के साथ मोटर साइकिल से स्थानीय थाना क्षेत्र के अमारी निवासी रिश्तेदार महेंद्र सिंह के यहां वर रक्षा कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे थे। राजापुर बाईपास के पास तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारते हुए भाग गया। बाइक सहित गिरे पिता-पुत्र के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर आई एंबुलेंस से दोनों को आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए श्याम पाल सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके कान और सिर से खून बह रहा था।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment