तीन-तीन सह प्रभारी भी बनाए, जीत दर्ज करने की कवायद में जुटी पार्टी
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों को अकेले बूते जीतने की कवायद में जुटी कांग्रेस पार्टी ने 8 नगर निकायों के लिए एक प्रभारी और तीन-तीन सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह ने शुुक्रवार को नियुक्ति प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी।
नगर पालिका परिषद जौनपुर के लिए आफताब अहमद प्रभारी जबकि इंद्रसेन श्रीवास्तव, साजिद हमीद और फैसल हसन तबरेज सह प्रभारी बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में अभिषेक सिंह आशू प्रभारी और सीताराम पटेल, जय प्रकाश तिवारी तथा ऋषिकेश सिंह सह प्रभारी बनाए गए हैं। नगर पंचायत बदलापुर के लिए रामचंद्र मिश्र प्रभारी, कमला प्रसाद तिवारी, संजय चतुर्वेदी एवं विवेक यादव सह प्रभारी बनाए गए हैं। नगर पंचायत मछलीशहर के लिए विजय शंकर उपाध्याय प्रभारी, लव गुप्ता, राम समुझ मिश्र एवं अली अंसारी सह प्रभारी बनाए गए हैं। नगर पंचायत खेतासराय के लिए मोहम्मद अख्तर प्रभारी, लुकमान, बंटी सिंह और मोहम्मद अरशद सह प्रभारी बनाए गए हैं। नगर पंचायत केराकत में राजेश गौतम प्रभारी प्रभारी, संतोष गिरि, सुशील सोनकर एवं विकास सिंह आशू सह प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। नगर पंचायत जफराबाद के लिए वीरेंद्र सोनकर प्रभारी, सौरभ शुक्ला, आफताब खां और रवींद्र यादव सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नगर पंचायत मडिय़ाहूं के लिए देवानंद मिश्र प्रभारी, प्रेम नारायण यादव, दाता राम त्रिपाठी एवं राकेश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह ने सभी प्रभारियों से अपेक्षा की है कि तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी टीम के साथ अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने मेेें भरपूर योगदान देंगे।
Post a Comment