माली / सैनी समाज के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा
संगठन के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत
जौनपुर। माली / सैनी रक्षा दल के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र सैनी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य माली / सैनी समाज को एक प्लेट फार्म पर लाना और सामाजिक उत्थान के लिए शिक्षा एवं राजनीति की मुख्य धारा से जोडऩा है। वह रविवार को शहर के होटल रिवर-व्यू में संगठन की जिला इकाई के नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार सैनी (प्रधान) के स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और राजनीति में पैठ बना कर समाज आगे बढ़ सकता है। शिक्षा विकास की धुरी होती है। इसके बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी ने कहा माली सैनी रक्षा दल पूरे प्रदेश में एक राजनीतिक दल के रूप में कार्य कर रहा है। यह सजातीय राजनीतिक दल है और यह लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगा। विशिष्ट अतिथि महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष शीला सैनी ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले मां शीतला और ज्योतिबा फूले एवं सावित्री बाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण से समारोह शुभारंभ हुआ। सजातीय लोगों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम संयोजक अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव पप्पू माली ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सैनी ने भी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर राम प्रसाद माली और संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद माली ने किया। इस अवसर पर राम कुमार मास्टर, डा. लौटू राम माली, आध्या प्रसाद, घनश्याम माली, समरजीत, साहब लाल, मनबोध, लक्ष्मी नारायण, दिनेश कुमार, संतोष, आशीष माली, प्रेम बहादुर, महेंद्र, वीरेंद्र, कृष्ण कुमार, राज कुमार, विजय मधुकर, राजेंद्र माली, डा. विजय आदि मौजूद रहे।
Post a Comment