विद्यालयोंमें आयोजित किये गये विविध कार्यक्रम
जौनपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मंगलवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूलों मेें विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगोष्ठियों मेें पं. जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए श्रद्धांजिल अर्पित की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह ने कहा कि देश के तमाम विद्वानों ने पं. नेहरू के लिए कहा कि वह योग्य पिता की योग्य संतान थे। आज हिन्दुस्तान पं. नेहरू की रखी बुनियाद पर दुनिया के सामने सीना तान के खड़ा है और उसका मूल्यांकन पूरी दुनिया कर रही है। शहर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेखू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर पं. यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, पो. देवेश उपाध्याय, देवेन्द्र कुमार मिश्र, वीरेन्द्र सोनकर, सतीश सोनकर, आफताब अहमद, प्रकाश उपाध्याय, प्रेमनारायण यादव, रामप्रताप सिंह, राजेश गौतम, सत्यवीर सिंह, सुबाष सिंह, आनन्द मिश्र, सौरभ शुक्ल, मनोज जायसवाल, सुरेन्द्र त्रिपाठी, विजय शंकर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जन शिक्षण संस्था परिसर में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्थापना दिवस पर संगोष्ठïी का आयोजन किया गया। संगोष्ठïी में सर्वप्रथम पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर जिला युवा समन्वयक संजीव मिश्रा, नेहरू युवा केन्द्र एवं जन शिक्षण संस्थान की निदेशक डा. सुधा सिंह ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घासुमन अर्पित किया। जिसके बाद वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में टीडी इण्टर कालेज में बाल दिवस के अवसर पर बाल प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ल ने कहा कि सफलता का तात्पर्य है कि सफलता प्राप्त करने हेतु पूर्ण मनोयोगपूर्वक प्रयास नहीं किया गया है। परिश्रम एवं अनुशासन सफलता के मुख्य निर्धारक हैं। इससे ही हम लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. वीरेन्द्र सिंह, डा. श्रीप्रकाश सिंह, जनार्दन सिंह, रमेश सिंह, हृदय सिंह, शशिकला सिंह, वीके सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार: नगर के सिटी पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवश बाल दिवस के रूप में मनाया गया। नगर के प्रमुख शिक्षा केंद्र सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त की देखरेख में नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा गया। इस अवसर पर बच्चों ने विज्ञान से जुड़ी प्रदर्शनी लगायी। बेहतर प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को बतौर मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया।
Post a Comment