BREAKING NEWS

Tuesday, 14 November 2017

कार के धक्के से दो बालक जख्मी



   डोभी (जौनपुर)। आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के मोरखा गांव के पास मंगलवार को दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। करन राजभर (8) पुत्र कंचन राजभर मोरखा गांव में ननिहाल में रहने वाला विक्की कन्नौजिया (12) सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार दोनों को धक्का मार दी। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उसी कार से दोनों को तुरत-फुरत चंदवक बाजार में एक निजी हास्पिटल ले जाया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात