BREAKING NEWS

Thursday, 9 November 2017

दीवार गिरी, अधेड़ घायल


   शाहगंज (जौनपुर)। सरपतहा थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में गुरुवार को मड़हे की दीवार गिरने से अधेड़ घायल हो गया। उसे हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उक्त गांव निवासी ओम प्रकाश (45) पुत्र सूर्यबली अपने मड़हे में लेटा हुआ था। अचानक दीवार ढह गई जिसके मलबे में दब जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन और पास-पड़ोस के लोगों ने उसे बाहर निकाला। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात