मडियाहूं (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव से सोमवार की रात पशु तस्कर राइस मिल पर बंधी भैंस खोल कर लाद ले गए। आहट लगने पर जाग गए पशुधन मालिक ने पीछा तो किया लेकिन पशु तस्कर भैंस सहित भागने में सफल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ही महमदपुर गांव निवासी लाल साहब यादव पुत्र भुल्लन यादव की रसूलपुर में राइस है। उनकी भैंस राइस मिल पर बंधी थी। आधी रात के बाद पशु तस्कर पिक-अप वाहन से मिल पर पहुंचे। भैंस को खोल कर पिक-अप पर लाद लिया। लेकर चलने को हुए तो आहट लगने पर लाल साहब यादव की आंख खुल गई। उसने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन पशु तस्कर चोरी की गई भैंस लेकर भागने में सफल हो गए। पशुधन स्वामी ने कोतवाली में लिखित सूचना दे दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज किए बगैर छानबीन में जुटी है।
Tuesday, 7 November 2017
पशु तस्कर भैंस उठा ले गए
Posted by Unknown on November 07, 2017 in jaunpur | Comments : 0
मडियाहूं (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव से सोमवार की रात पशु तस्कर राइस मिल पर बंधी भैंस खोल कर लाद ले गए। आहट लगने पर जाग गए पशुधन मालिक ने पीछा तो किया लेकिन पशु तस्कर भैंस सहित भागने में सफल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ही महमदपुर गांव निवासी लाल साहब यादव पुत्र भुल्लन यादव की रसूलपुर में राइस है। उनकी भैंस राइस मिल पर बंधी थी। आधी रात के बाद पशु तस्कर पिक-अप वाहन से मिल पर पहुंचे। भैंस को खोल कर पिक-अप पर लाद लिया। लेकर चलने को हुए तो आहट लगने पर लाल साहब यादव की आंख खुल गई। उसने शोर मचाते हुए पीछा किया लेकिन पशु तस्कर चोरी की गई भैंस लेकर भागने में सफल हो गए। पशुधन स्वामी ने कोतवाली में लिखित सूचना दे दी है। पुलिस एफआईआर दर्ज किए बगैर छानबीन में जुटी है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment