BREAKING NEWS

Monday, 13 November 2017

निकाय चुनाव में भाजपा का लहराएगा परचम


निष्ठावान और समर्पित देवतुल्य कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी: जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय 
सिटी बोर्ड जौनपुर अध्यक्ष पदकी प्रत्याशी किरन के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन 
   जौनपुर। किसी भी संगठन की शक्ति उसके देवतुल्य निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा के पास ऐसे कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। यदि कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुट जाएं तो नगर पालिका परिषद जौनपुर ही नहीं जिले की सभी नौ स्थानीय नगर निकायों में विपक्षी दल भाजपा को परचम फहराने से नहीं रोक सकते। यह बात पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने सोमवार को शेषपुर तिराहा (निकट चौरा माता मंदिर) पर नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती किरन श्रीवास्तव के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद है। इसी दिशा में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार काम कर रही है। नगर निकाय चुनाव में जौनपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह और केराकत के विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल के बूते नगर निकाय चुनाव मेें भाजपा की भारी जीत होगी। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय हरिश्चंद्र सिंह एवं अशोक श्रीवास्तव ने भाजपा ने जुझारू देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बूते ही लोकसभा और विधान सभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जीत के इस सिलसिले को नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ता बरकरार रखेंगे। इस मौके पर प्रत्याशी किरन श्रीवास्तव ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। यदि पार्टी के समर्पित जुझारू कार्यकर्ताओं और जौनपुर  की महान जनता ने मुझे अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया तो उसकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जी-जान लड़ा दूंगी। बिजली, पेयजल, सफाई, सड़क, जल निकासी आदि बुनियादी समस्याओं के निराकरण में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगी। शहर को हर मामले में आदर्श बनाना मेरा संकल्प है।
इससे पहले प्रख्यात ज्योतिर्विद पं. रजनीकांत द्विवेदी ने वैदिक विधि-विधान से कार्यालय का पूजन संपन्न कराया। काशी से आए वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार कर विजयश्री का शंखनाद किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, मैहर माता मंदिर के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, वरिष्ठ नेता सरदार सिंह सहित उपस्थित समस्त मंचस्थ अतिथियों ने भारत माता, पं. दीन दयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन सेक्टर संयोजक सुरेंद्र जायसवाल ने किया। भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आशू ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप तिवारी, राम सिंह मौर्य, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, राज कुमार बिंद, अमित श्रीवास्तव, रामकृष्ण नारायणन, सरदार जसविंदर सिंह, अनीता सिद्धार्थ, सुनील सेठ, श्याम मोहन अग्रवाल, पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, रवींद्र मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, संजय पाठक, डा. ब्रह्मेश शुक्ल, अजीत सिंह, किरन मिश्र, अनिल जायसवाल, सुनील गुप्त, नीतू सिंह, मेनका सिंह, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, रेनू मौर्या, कल्बे हसन, संदीप जायसवाल, इमरान खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात