BREAKING NEWS

Tuesday, 7 November 2017

यातायात जागरुकता रैली निकाली गयी

सड़क के नियमों के बारे में दी गयी जानकारी

जौनपुर। मंगलवार को पुलिस लाइन प्रांगण से माह नवम्बर की यातायात रैली निकाली गयी। जो शहर के वाजिदपुर तिराहा, जेसीस चौराहा होते हुए टीडी कालेज अनुपम गली से पुन: पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। जागरुकता अभियान को सफल बनाने व यातायात नियमों के पालन में सबकी सहभागिता पर बल देते हुए पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने इसका सदैव पालन करने हेतु प्रेरित तथा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाना तथा मादक पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने को घातक बताया। बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेन्स वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों/संकेतो का पालन करने हेतु आग्रह किया गया। उक्त अभियान का शुभारम्भ केके चौधरी, पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर तथा हरी झण्डी दिखाकर रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक तथा थानाध्यक्ष लाइन बाजार के साथ-साथ नगर के सम्मानितजन उपस्थित रहे। रैली में स्कूल के बच्चो, होमगार्ड के जवान एवं एनसीसी के कैडेट ने भाग लिया। रैली को सफल व यातायात नियमों को आम जनता तक पहुंचाने में यातायात कर्मचारियों के अथक परिश्रम व यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह का प्रयास सराहनीय रहा।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात