केराकत (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में गुरुवार को गोलियां चला कर पूर्व प्रधान के दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में घायलों के भाई दिनेश यादव की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। दिनेश यादव की तहरीर के मुताबिक आरोपी वृहष्पतिवार को गाँव के ही लालता यादव को मारपीट रहे थे। गांव वालों के साथ उसके दोनों भाई सर्वेश व उमेश यादव पुत्रगण पूर्व प्रधान राम अवध यादव बीच बचाव करने के लिए पहुंचे। हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे सर्र्वेश और उमेश बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324, 307 भा. द. वि. के तहत केस दर्ज किया है। उधर, घायलों का वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने ऑपरेशन कर दोनों के शरीर से गोलियां निकाल दी हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Friday, 10 November 2017
4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Posted by Unknown on November 10, 2017 in jaunpur | Comments : 0
केराकत (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में गुरुवार को गोलियां चला कर पूर्व प्रधान के दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में घायलों के भाई दिनेश यादव की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। दिनेश यादव की तहरीर के मुताबिक आरोपी वृहष्पतिवार को गाँव के ही लालता यादव को मारपीट रहे थे। गांव वालों के साथ उसके दोनों भाई सर्वेश व उमेश यादव पुत्रगण पूर्व प्रधान राम अवध यादव बीच बचाव करने के लिए पहुंचे। हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिससे सर्र्वेश और उमेश बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324, 307 भा. द. वि. के तहत केस दर्ज किया है। उधर, घायलों का वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने ऑपरेशन कर दोनों के शरीर से गोलियां निकाल दी हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment