जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील सेठ के पिता कन्हैया लाल सेठ का बुधवार की देर रात निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि गुरुवा को अपराह्न श्रीराम घाट पर की गई। अंतिम संस्कार में मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे 83 वर्षीय कन्हैया लाल सेठ ने रात करीब 11 बजे ख्वाजगी टोला (सब्जी मंडी) स्थित ïआवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर लगते ही शोक की लहर छा गई। गुरुवार को अपराह्न उनका पार्थिव शरीर श्रीरामघाट ले जाया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अनिल कुमार सेठ ने दी। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, जय प्रकाश जायसवाल, समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम मौर्या, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह, आदर्श सेठ गुड्डू, सभासद दीपक जायसवाल सहित सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thursday, 7 December 2017
भाजपा नेता को पितृ शोक
Posted by Unknown on December 07, 2017 in jaunpur | Comments : 0
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील सेठ के पिता कन्हैया लाल सेठ का बुधवार की देर रात निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि गुरुवा को अपराह्न श्रीराम घाट पर की गई। अंतिम संस्कार में मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे 83 वर्षीय कन्हैया लाल सेठ ने रात करीब 11 बजे ख्वाजगी टोला (सब्जी मंडी) स्थित ïआवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्रों और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर लगते ही शोक की लहर छा गई। गुरुवार को अपराह्न उनका पार्थिव शरीर श्रीरामघाट ले जाया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अनिल कुमार सेठ ने दी। जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, जय प्रकाश जायसवाल, समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रदेश सचिव पूनम मौर्या, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह, आदर्श सेठ गुड्डू, सभासद दीपक जायसवाल सहित सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment