BREAKING NEWS

Tuesday, 12 December 2017

खादी प्रदर्शनी में 20 लाख से अधिक की बिक्री


   जौनपुर। शहर में राज कालेज के मैदान पर लगी खादी प्रदर्शनी सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदर्शनी में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। एक सप्ताह के भीतर ही बीस लाख रुपये से अधिक मूल्य के उत्पादों की बिक्री ही इसका प्रमाण है।
   खादी व ग्रामोद्योग आयोग (भारत सरकार) द्वारा लगायी गयी राज्यस्तरीय प्रदर्शनी 20 दिसम्बर तक चलेगी। इसमें विभिन्न प्रांतों के अलावा प्रदेश के कई जिलों की खादी एवं गृह उद्योग के स्टाल लगे हुए हैं। संस्थान के मंत्री सुशील दुबे ने बताया कि प्रदर्शनी में काटन फाइवर, काटन सिल्क, ऊनी कपड़ों के अलावा जूता, चप्पल, शहद, अचार, अगरबत्ती सहित हाथों से निर्मित सामान भी उपलब्ध हैं। प्रदर्शनी में ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी क्रम में संध्याकाल में विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से खादी से सम्बन्धित लोगों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि भारी छूट पर उत्पादों की बिक्री स्टालों के माध्यम से की जा रही है। ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 20 लाख रूपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। जाड़़े के मौसम को देखते हुए ऊनी वस्त्रों की भी खूब मांग हो रही है। छूट मिलने के कारण हर कोई आसानी से खादी के उत्पाद क्रय कर सकता है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात