BREAKING NEWS

Wednesday, 15 November 2017

दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल


   खेतासराय (जौनपुर)। नगर के जोगियाना मोहल्ला में बुधवार की सुबह नाली की सफाई के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष अपने घर के सामने नाली की सफाई कर रहा था। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति रास्ते से गुजर रहा था। पैर की ठोकर लगने से पत्थर का एक  टुकड़ा नाली में चला गया। इसी को लेकर शुरु हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष से लईक (25) और उसकी पत्नी सबीना (20) तथा दूसरे पक्ष के मुबारक (30) और उसकी पत्नी गुडिय़ा (27) घायल हो गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में उपचार कराया गया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात