BREAKING NEWS

Friday, 10 November 2017

कांग्रेस प्रत्याशी के जुलूस में शामिल हुए सपाई


   मछलीशहर (जौनपुर)। नगर पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी दो धड़ों में बंटी साफ नजर आ रही है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी रुखसाना पत्नी गुलाम रसूल उर्फ बबलू राईन के नामांकन जुलूस में क्षेत्रीय विधायक और सूबे के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर के प्रतिनिधि बबलू सहित नगर के तमाम सपा नेताओं का शामिल होना चर्चा की विषय बन गया है। इस संबंध में पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष फिरोज खां से पूछा गया तो उनका जवाब था कि हम लोग तो अभी भी यही समझ रहे हैं कि कांग्रेस- सपा का गठबंधन है। गुजरात विधान सभा का भी चुनाव दोनों पार्टियां मिल कर लड़ रही हैं। सूबे के विधान सभा चुनाव में भी गठजोड़ हुआ था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से अलग से चुनाव लडऩे का कोई संदेश हम लोगों को मिला भी नहीं है। इसलिए कांग्रेस का साथ देना लाजमी है। बता दें दोनों ही दलों कांग्रेस और समाजवादी नेतृत्व ने प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव अलग-अलग लडऩे का ऐलान कर रखा है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात