BREAKING NEWS

Saturday, 11 November 2017

दहेज के मारपीट कर बीवी को घर से निकाला


एसपी के आदेश पर चंदवक थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
   डोभी (जौनपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो बच्चों की मां को ससुरालीजन ने मारपीट कर भगा दिया। चंदवक थाना पुलिस ने पीडि़ता को टरका दिया। लीपापोती करते हुए शौहर और देवर का शांति भंग ेंमें चालान कर दिया। तब पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक केके चौधरी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जरासी गांव निवासी मोहम्मद अब्बास की पुत्री शाईस्ता परवीन की शादी 10 जनवरी 2010 को इसी थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव के युसुफ शेख के बेटे युनुस शेख के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में चार पहिया वाहन और नकदी की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त करते रहे। इस दौरान शाईस्ता दो बच्चों की मां बन गई। शाईस्ता ने मायके से मांग कर डेढ़ लाख रुपये दिए। तब भी उत्पीडऩ नहीं रूका। और तीन लाख की मांग करते हुए ससुरालीजन ने गत 3 नवंबर की रात में मार-पीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। किसी तरह वह मायके पहुंची। अगले दिन थाने पर जाकर सूचना दी तो पुलिस ने उसे टरका दिया और पति तथा देवर का दूसरे दिन शांति भंग में चालान कर दिया। छह नवंबर को शाईस्ता ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुरुवार को थाना पुलिस ने धारा 323, 506, 498 (ए) व दहेज निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोपी के तौर पर ससुर, पति, सास शाहजहां बेगम, देवर रईस शेख और अनीस शेख को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात