BREAKING NEWS

Sunday, 12 November 2017

दो जगह चले लाठी-डंडे, भाजपा नेता समेत 21 जख्मी



हालत गंभीर होने के कारण पांच जिला अस्पताल रेफर 
   खेतासराय (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में अलग अलग गांव में रविवार को मारपीट की दो घटनाओं में वरिष्ठ भाजपा नेता समेत 21 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर चोट के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच कई वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा था। रविवार को एक पक्ष कब्जा करने लगा तो दूसरे पक्ष ने एतराज किया। इस पर शुरु हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से संगीता पत्नी राम कुमार बिन्द (26), मुन्नी देवी (45) पत्नी फूलचंद्र, अशोक (38) पुत्र रामसूरत, भाजपा नेता डा. राम सूरत (60) पुत्र दुखहरन, राम उजागिर (55) पुत्र छोटकन, अजय बिन्द (22) पुत्र राम नयन,  रिंकू बिन्द  (17) पुत्र राम नयनस  रामानंद (35) पुत्र लेखई और दूसरे पक्ष से मुन्नी लाल (70) पुत्र ढोढ़ई राम, भारत बिन्द (55) पुत्र लौटन राम, लक्ष्मीना (75) पत्नी महंगू बिन्द, फूलमत्ती (50) पत्नी महेन्द्र बिन्द, इंद्रजीत बिन्द (45) पुत्र महंगू बिंद, आरती देवी (50) पत्नी सभाजीत और मुंशी लाल (45) पुत्र ढोढ़ई राम घायल हो गए।
इसी प्रकार अमरेथुआ गांव में एक पक्ष ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था। जोताई के दौरान खेत की मेड़ कट जाने से दूसरा पक्ष फावड़े से मेड़ बांधने लगा। एक पक्ष के विरोध करने पर मारपीट हो गई। जम कर लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष से सुभाष  (40) और कुंजल (50) पुत्र जगन्नाथ,  मनीषा पुत्री कुंजल (18) वर्ष, राज बहादुर (50) पुत्र बंशराज तथा दूसरे पक्ष से महेंद्र (40) और योगेंद्र (38) पुत्र रामाधार घायल हो गये। घायलों को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी लाए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात