BREAKING NEWS

Saturday, 14 October 2017

कुएं में मिला वृद्ध का शव, मची सनसनी


खेतासराय (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के सोंगर गाँव में शनिवार की दोपहर गाँव के कुएं में वृद्ध का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन ने शव को दफना दिया। घटना चर्चा का विषय बन गई है। उक्त गांव निवासी नईम अहमद उर्फ नैमुल (62) का मकान बरसात में ध्वस्त हो गया था। उसका परिवार गांव में ही किसी के घर पनाह लिए हुए था। शुक्रवार की रात परिजन सहित नैमुल भोजन करने के बाद सो गया। शनिवार की सुबह परिजन जागे तो उसे बिस्तर पर न पाकर खोजने लगे। गांव के ही एक कुएं की जगत पर नैमुल की चप्पल पड़ी थी। आशंकावश परिजन ने कुएं में झांका तो शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकाला गया तो वह नैमुल का ही था। पुलिस और परिजन को सूचना दिए बिना परिजन ने शव को ले जाकर दफना दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सरसरी तौर पर मामला आत्महत्या का लगता है।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात