जौनपुर। भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ महिलाओं ने शनिवार को पूरी आस्था और परंपरा के साथ भैया दूूज का पर्व मनाया। जगह-जगह गोवर्धन पूजा भी हुई।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के भारतीय संस्कृति के प्रमुख पर्व भैया दूज के मौके पर बहनों ने पूरी आस्था के साथ पूजा कर भाइयों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और उन्हें मिठाई खिलाई। सामूहिक रूप से की गई पूजा में खड़ा कच्चा चना भी रखा। परंपरा के अनुसार दूसरे दिन भाई खाली पेट चने के पांच दाने निगलेंगे। महिलाओं ने घरों के पास स्थित मंदिरों में एकत्र होकर सामूहिक रूप से कथा का श्रवण और पूजन किया। करंजाकला ब्लाक के ग्राम रेवचन्दपुर में दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट गोवर्धन पूजा भी बड़े धूमधाम से की। भाइयों ने यथाशक्ति बहनों को उपहार दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश चन्द्र मौर्य (दिन्नू),अमर सिंह यादव, अर्जुन मौर्य, राघव विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, मनोज यादव, गोलू, करन, अंकित, राहुल, संजय मौर्य (बाबा), रोहित, मोहित, अंशू, आसू, शुभम, शिवम, विपिन, रोशनी मौर्या, उजाला मौर्या, शालू मौर्या, लवली विश्वकर्मा, काजल, विनीता आदि मौजूद रहीं।
Saturday, 21 October 2017
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment