महिला मोर्चाकी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तेवर से अधिकारियों में हड़कंप
एक सप्ताह में सुधार न होने पर दी कड़ी कार्रवाई कराने की चेतावनी
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने मंगलवार को अहियापुर विद्युत उपकेंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वह पूरे तेवर में दिखीं। घपला और गंदगी देख भड़कीं सीमा द्विवेदी ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने की मंशा से काम कर रहे हैं। वहां की दुव्र्यवस्थाओं की मौके पर ही ऊर्जा मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री से मोबाइल फोन पर शिकायत की। भाजपा नेता के तेवर से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

सीमा द्विवेदी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अचानक विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गईं। उन्होंने कार्यालय और कार्यशाला का गहन निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी, अन्य खामियां तथा ट्रांसफारमरों की मरम्मत में घपलेबाजी मिलने पर वह भड़क उठीं। निरीक्षण के बारे में पता चलते ही विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। सीमा द्विवेदी ने कहा जिले के बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी योगी आदित्यनाथ सरकार की छवि खराब करने की मंशा से कार्य कर रहे हैं। फुंके ट्रांसफारमरों की मरम्मत में बड़े पैमाने पर घोटाला किया जा रहा है। आए दिन ट्रांसफरमर फुंकने और शासन के निर्देश के बावजूद बदलने ंमें देरी किए जाने से बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। फसल सूखने से पैदावार में कमी आने का अंदेशा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने वहीं से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और जिले की प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी को मोबाइल फोन पर पूरी दुव्र्यवस्था की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य शैली में बदलाव लाने की चेतावनी दी। कहा कि ऐसा न होने पर उनके खिलाफ शासन से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। प्रभारी मंत्री के जनपद आगमन पर उपकेंद्र का दौरा कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, मुन्ना तिवारी, महेंद्र गुप्ता, संतोष आर्या, विजय सिंह, राज कुमार सैनी, राजीव गुप्ता, विष्णु गुप्ता आदि कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीयजन मौजूद रहे।
Post a Comment