BREAKING NEWS

Friday, 13 October 2017

वृद्धा हुआ जहर खुरानी का शिकार



जंघई। मुंबई से कमा कर घर लौट रहा वृद्ध जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके होश में आने की प्रतीक्षा की जा रही है। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि वहां कहां का और कौन है। जहरखुरान उसके पास से कितनी नकदी और कितने का सामान ले गए। उक्त अधेड़ को कोई जंघई त्रिमुहानी पर छोड़ कर चला गया। शुक्रवार की सुबह आस-पास के लोगों ने बेहोशी की हालत में पड़ा देख एम्बुलेन्स से उसे मछलीशहर सीएचसी भेजवाया। उसके जेब से मिले मोबाइल फोन में फीड नंबर पर संपर्क करने पर काल रिसीव करने वाले ने पूछने पर अनभिज्ञता जताई। चर्चा है कि वह रत्नागिरि एक्सप्रेस से आ रहा था और रास्ते में ही जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात