BREAKING NEWS

Tuesday, 12 December 2017

सर्वेश्वरी समूह ने वितरित किया ट्रैक सूट


   जौनपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा महिला फुटबाल खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते हुए आधा दर्जन खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट और फुटबाल किट वितरण किया। किट पाते ही महिला खिलाडिय़ों के चेहरे खिल उठे। एक सादे समारोह में शाखा के अध्यक्ष डा. अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि एलआईसी के प्रबंधक एसके सिंह के हाथों फुटबाल खिलाड़ी प्रिया निषाद, सोनाली यादव ,काजल यादव, बरखा यादव, रितिका यादव और संजना यादव को ट्रैक सूट वितरित किया। इसके अलावा शिक्षा के लिए सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा गोद ली गयी बीएससी की छात्रा वेदिका पाल को दस हजार रूपये का चेक भी प्रदान किया गया।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. तेज प्रताप सिंह ने बताया कि हमारी संस्था जनहित में उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम चला रही है। ठण्ड में अलाव जलाया जाता है गर्मी में नगर प्रमुख स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था किया जाता है। गरीब लड़कियों की शादी में हमारी संस्था बढ चढ़कर सहयोग करती है। इसी कार्यक्रम के तहत महिला खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर गिरीश चंद्र सिंह, ह्दय प्रसाद सिंह, रानू विरेन्द्र सिंह, भानू सिंह, तेज बहादुर सिंह, लालता यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह, ब्रजभूषण सिंह, राजेश प्रताप सिंह और जिला फुटबाल संघ के सचिव शम्भूनाथ शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात