BREAKING NEWS

Sunday, 17 December 2017

शहीदों का सम्मान करना हमारा परम कर्तव्य :गिरीश

अगस्त क्रान्ति के दौरान शहीद हुए रामदुलारे सिंह की 75वर्ष बाद मूर्ति हुई स्थापित
19 अगस्त 1942 को तहसील में तिरंगा फहराने के दौरान गोली लगने से हुए थे शहीद
आवास विकास मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया प्रतिमा का अनावरण
   मछलीशहर। नगर पंचायत की राज्य वित्त निधि से कृपाशंकर नगर वार्ड में मडिय़ाहू रोड पर शहीद रामदुलारे सिंह की प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के आवास विकास मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में शहीदों का सम्मान करना सरकार का परम कर्तव्य बताया। उक्त प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धा  सुमन अर्पित कर अपने को गौरवान्वित महसूस करने की बात कही।
   
अगस्त क्रान्ति के दौरान 19अगस्त 1942 को उक्त की तहसील कार्यालय पर तिरंगा फहराने के दौरान चलाई गई गोली के लगने से मौत हुई थी। घटना के 75 वर्ष बाद लोगो की मांग पर उनकी मूर्ति की स्थापना की गई। उक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा की स्थापना की मांग रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड और अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा लगातार की जा रही थी। कभी स्थान नहीं उपलब्ध होने तो कभी बजट न होने की बात प्रशासन द्वारा कही जाती रही। इस वर्ष नगर पंचायत द्वारा किया गए सुंदरीकरण के दौरान मडिय़ाहू रोड पर मीरपुर चौराहे पर उक्त की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह चिन्हित कर उपजिलाधिकारी की सहमति लेकर अधिशासी अधिकारी ने मूर्ति स्थापना करायी। रविवार को अनावरण कार्यक्रम के दौरान के पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवार के उपस्थित लोगों को मंत्री ने अंगवस्त्रम प्रदान किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. नन्दकिशोर तिवारी की पत्नी नन्हका तिवारी, लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की मंजीत कौर, सपा नेता पंधारी लाल यादव, छोटेलाल तिवारी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ लिपिक मुश्ताक खां, मनोज चौरसिया, चेयरमैन के प्रतिनिधि महमूद आलम पप्पू, सभासद डा. हस्सान, श्रीमती आशा मौर्य, पूर्व सभासद इश्तियाक खां और औन मोहम्मद, अशोक मौर्य, भाजपा के राजन सिंह, बृजेश शुक्ल, राजकुमार पटवा, राकेश जायसवाल, सुरेंद्र विक्रम सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, प्रदेश मंत्री बच्चा भईया, महेशचन्द्र श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख अशोक यादव, प्रधान रामसहाय यादव आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन एजाज अहमद ने किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात