जौनपुर-मडिय़ाहूं मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर एक युवक को धक्का देकर बाइक समेत गिरा दिया और उसकी बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो चारों बदमाश अपनी बाइक से असलहा लहराते हुए मडिय़ाहूँ की तरफ भागने लगे। तभी पीछे से मौके पर बाइक से पहुँचे मोकलपुर निवासी चन्द्र प्रकाश यादव व उनके पीछे बैठे रजमलपुर गाँव निवासी आत्मा राम पटेल व एक अन्य साथी के पूछने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। चंद्र प्रकाश यादव ने अपने साथियों के साथ बदमाशों का पीछा कर लिया। पाली मझारी मोड़ पर बदमाश सुभाषपुर मार्ग पर मुड़ गये। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश अपने को घिरता देख पीछा कर रहे लोगों पर फायर कर दिया। गोली चंद्र प्रकाश के जांघ को छूती हुई निकल गयी जिससे उसका मोबाइल फोन नष्ट हो गया। बदमाशों ने चंद्र प्रकाश की कनपटी पर असलहा सटा दिया और उसकी बाइक लूट कर सुभाषपुर की तरफ भाग गए। सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचे प्रभारी निरीक्षक घटना की जानकारी करने के बाद लुटेरों की तलाश में जुट गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं पा सकी है।
Saturday, 7 October 2017
फायरिंग कर बदमाशों ने लूट ली बाइक
Posted by Unknown on October 07, 2017 in jaunpur | Comments : 0
जौनपुर-मडिय़ाहूं मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर एक युवक को धक्का देकर बाइक समेत गिरा दिया और उसकी बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो चारों बदमाश अपनी बाइक से असलहा लहराते हुए मडिय़ाहूँ की तरफ भागने लगे। तभी पीछे से मौके पर बाइक से पहुँचे मोकलपुर निवासी चन्द्र प्रकाश यादव व उनके पीछे बैठे रजमलपुर गाँव निवासी आत्मा राम पटेल व एक अन्य साथी के पूछने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। चंद्र प्रकाश यादव ने अपने साथियों के साथ बदमाशों का पीछा कर लिया। पाली मझारी मोड़ पर बदमाश सुभाषपुर मार्ग पर मुड़ गये। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश अपने को घिरता देख पीछा कर रहे लोगों पर फायर कर दिया। गोली चंद्र प्रकाश के जांघ को छूती हुई निकल गयी जिससे उसका मोबाइल फोन नष्ट हो गया। बदमाशों ने चंद्र प्रकाश की कनपटी पर असलहा सटा दिया और उसकी बाइक लूट कर सुभाषपुर की तरफ भाग गए। सूचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुँचे प्रभारी निरीक्षक घटना की जानकारी करने के बाद लुटेरों की तलाश में जुट गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं पा सकी है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Post a Comment