जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ ने आज अपने 14 वे स्थापना दिवस को जनपद के शहीदों को समर्पित कर दिया। संघ ने जिले के 6 उन शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जिन्होंने गत 2 वर्ष में मातृभूमि और समाज के रक्षा के लिये अपना बलिदान दिया। इस अवसर पर संघ ने संकल्प लिया कि शहीद परिवार को जो सरकार ने वायदा कर अभी तक पूरा नही किया उसके लिए प्रयास कर पूरा कराया जाएगा।
जौनपुर नगर के उत्सव होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में
संघ के आमंत्रण पर आए प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव , महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह बदलापुर विधायक रमेश मिश्र भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर दिल्ली के पत्रकार शेषनारायण सिंह लखनऊ के पत्रकार योगेश मिश्र ने संयुक्त रूप से शहीदो के परिजनों को सम्मानित किया। जब परिजनों को सम्मानित किया जा रहा था तो सभागार हर किसी की आँखे नम थी।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री गिरीश यादब ने कहा कि शहीदो का सम्मान एक सराहनीय पहल है ,उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का पथप्रदर्शक है इसकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार कटिबद्ध है।
महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि पत्रकारो का उत्पीड़न लोकतंत्र के घातक है। अगर पत्रकार सुरक्षित नही है तो देश सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा कि कहा कि क्षेत्रीय विधायक अपने इलाकों के शहीदों के परिजनों का हर तीन माह पर हालचाल जरूर ले कि उन तक सरकार के किये वायदे पूरे हुए या नहीं।
[8:19 PM, 10/5/2017] +91 94156 61137: अध्यक्षता कर रहे दिल्ली के पत्रकार शेषनारायण सिंह ने धार्मिक क़िताबों में वर्णित चौपाईयो का उद्धरण देते हुए पत्रकारिता को जोड़ कर पत्रकारो कि सुरक्षा और सम्मान विषय पर प्रकाश डाला। लखनऊ के पत्रकार योगेश मिश्र ने स्थापना दिवस के संगोष्ठी विषय पर बोलते हुए कहा कि आज पत्रकार आने वाली घटनाओं पर सटीक खबर दे पाता है तो उसकी विश्वसनीयता अधिक बन जाती है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पत्रकारो ने शहीदो का सम्मान करके एक एतिहासिक कार्य किया है। इस तरह की पहल हम सबके लिये प्रेरणा का काम करेगी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत संघ के अध्यक्छ ओम प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया
आज कार्यक्रम में जनपद के शहीदो में राजेश सिंह भकुरा सरायख्वाजा, आशुतोष यादव सुल्तानपुर बदलापुर, जे.पी. सिंह बनेवरा नेवढ़िया,संजय सिंह भौरा केराकत,संतोष यादव केवटली सुजानगंज, पारस नाथ सरोज दुदौली सिकरारा के परिजनों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों ने दीपप्रज्वलन कर किया। संघ सभी अतिथियों को संघ द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह , विनोद तिवारी, सतीश सिंह,कपिल देव मौर्य, लोलारक दुबे,शशिमोहन सिंह,डॉ मनोज वत्स, शम्भू सिंह , मनोज उपाध्याय , राकेशकान्त पांडेय , शशिराज सिन्हा , अखिलेश तिवारी अकेला, सुशील स्वामी ,वीरेंद्र सिंह,रामदयाल द्विवेदी,वीरेंद्र पांडेय, ऋषि सिंह, आदि लोग मौजूद थे।
Post a Comment