BREAKING NEWS

Tuesday 31 October 2017

हरि प्रबोधिनी एकादशी आस्था के साथ मनी


घर-घर में महिलाओं ने संपन्न कराया तुलसी विवाह
घरों की हुई आकर्षक सजावट, जमकर छोड़े गए पटाखे
   जौनपुर। हरि प्रबोधिनी एकादशी मंगलवार को शहर और पूरे जिले में आस्था के साथ मनाई गई। इस मौके पर हिंदू मतावलंबियों ने घरों को दीपक, बिजली के झालरों आदि से आकर्षक ढंग से सजाया। रात में जम कर आतिशबाजी भी की। घरों में महिलाओं ने माता तुलसी के विवाह की रस्म भी निभाई।
हरि प्रबोधिनी एकादशी मनाए जाने की मान्यता पौराणिक काल से चली आ रही है। परंपरानुसार ईंख, सिंघाड़ा, शकरकंद, मूली, गुड़ आदि से घर-घर में पूजन हुआ। इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। घरों ेमें महिलाओं ने तरह-तरह के पकवान बनाए। सायंकाल घरों और मंदिरों को बिजली के झालरों, दीपकों आदि से आकर्षक ढंग से सजाया गया। उन घरों में तो यह पर्व दीपावली की तरह मनाया गया जहां किन्हीं कारणों से दीपावली नहीं मनाई जाती। उन्होंने घरों की साफ-सफाई की। देर रात तक बच्चे और युवक पटाखे दागते रहे। घरों में महिलाओं ने रात में तुलसी माता का पूरी परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न कराया। ग्रामीणांचलों में भी हरि प्रबोधिनी एकादशी श्रद्धा के साथ मनाई गई। केराकत, डोभी, मुफ्तीगंज, शाहगंज, खेतासराय, खुटहन, बदलापुर, सिंगरामऊ, मडिय़ाहूं, रामपुर, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, गौराबादशाहपुर, जफराबाद, जलालपुर, त्रिलोचन महादेव, मल्हनी आदि इलाकों में भी यह पर्व हिंदू मतावलंबियों ने पूरी आस्था के साथ मनाया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात