BREAKING NEWS

Sunday 29 October 2017

जायसवाल समाज ने मनायी कुलदेवता की जयंती


जौनपुर। जायसवाल (कलवार) समाज के कुलवंशज राज राजेश्वर भगवान सहत्राबाहु की जयंती सब्जी मण्डी में स्थित जायसवाल धर्मशाला में धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने अपने कुलदेवता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ ही कुलदेवता की आरती करने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। तत्पश्चात् वक्ताओं ने कुलदेवता भगवान सहत्राबाहु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये आने वाली पीढ़ी को सही मार्गों पर चलने का संकल्प दिलाया। मास्टर साहब राम दुलारे की अध्यक्षता में आयोजित जयंती में बैजनाथ जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्त पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, चन्द्रशेखर जायसवाल, नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री आशुतोष जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल, प्रिंस जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डा. ओम प्रकाश गुप्ता शुदनीपुर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात