BREAKING NEWS

Monday 30 October 2017

पार्टी की रीढ़ होतेहैं कार्यकर्ता: रमेश मिश्र


बदलापुरमें भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
 
   बदलापुर (जौनपुर)। स्थानीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर बदलापुर में निकाय चुनाव में कामयाबी हेतु भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बदलापुर के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आप पर पूरा भरोसा है कि संगठन नगर पंचायत चुनाव में जिसे भी उम्मीदवार घोषित करेगा उसे आप जिताने के लिए जी-जान लगा देंगे।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा जीती तो बदलापुर नगर पंचायत में विकास की गंगा बहा दी जाएगी। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है। ऐसी स्थिति में पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी निकाय चुनाव के मद्देनजर लोगों को इस बात की जानकारी दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास कार्य के साथ ही सभी पहलुओं पर खरी उतर रही है। कार्यक्रम संचालन जय कुमार सिंह व अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह ने की। सम्मेलन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, आशीष सिंह, वैभव सिंह, अमित मिश्रा, राजेश दुबे, पवन पांडेय, सत्यम सिंह, धनंजय सेठ, सुनील मोदनवाल, सुशील निगम, ज्ञानेंद्र सिंह, हर्षित शुक्ल, मुन्नू मौर्य, सुरेश शुक्ल, अजय सिंह, दिनेश सिंह, राजेश साहू, सन्तोष जायसवाल, सन्तोष निगम, योगर्ष पांडेय, सुरेश चौहान सहित पार्टी उपस्थित रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात