BREAKING NEWS

Wednesday 25 October 2017

पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी घातक: डा. क्षितिज

निबन्ध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जौनपुर। लायन्स क्लब के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. क्षितिज शर्मा ने कहा मनुष्य पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली घटक है। पर्यावरण से परे उसके अस्तित्व की कल्पना ही नहीं की जा सकती। बिडंबना है कि मानव इसकी अनदेखी करते हुए प्रकृति की निरंतर उपेक्षा कर रहे है। इसके परिणाम भयावह होंगे। वह क्लब द्वारा पर्यावरण जागरुकता के लिए मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में आयोजित सेमिनार एवं बच्चों की निबंध प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।
डा. शर्मा ने कहा मानव पर्यावरण का महत्वपूर्ण उपभोक्ता है। उसे प्राकृतिक संपदा का विवेकपूर्ण उपभोग करना चाहिए। बहुत ही दु:ख की बात है कि मानव निज स्वार्थ में अनावश्यक प्रकृति का बेदर्दी से दोहन कर रहा है। मानव जीवन में जल, जंगल और जमीन की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की ही वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने जन्मदिन और विवाह दिवस पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखरेख भी करें। पर्यावरण की सुरक्षा का अभिप्राय पेड़-पौधों के संरक्षण के साथ साथ जल, पशु पक्षी एवं सम्पूर्ण पृथ्वी की रक्षा से है। संस्था अध्यक्ष राम कुमार साहू ने लोगों का स्वागत करते हुए पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील की। निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले अदिति वर्मा, आदर्श सिंह एवं रोहित यादव को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र व पौधे देकर सम्मानित किया गया। कीर्ति सिंह, रिया सिंह, सूरज यादव, शिवि गुप्ता, अर्पित विश्वकर्मा, उज्ज्वल यादव, विशाल सिंह को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर प्रमाण पत्र व पौधे दिए गए। स्कूल के प्रबंधक सूर्यांंश प्रकाश सिंह अंकुर ने आभार व्यक्त किया। संचालन रीजन चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। संयोजक नीलू सेठ मंडल पर्यावरण अधिकारी रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, महेन्द्र नाथ सेठ, शत्रुघ्न मौर्य, अशोक मौर्य, सिद्धार्थ मौर्य, उप प्रधानाचार्य कैलाश नाथ सिंह, विनोद गुप्ता, रामानंद विश्वकर्मा, अवनीश श्रीवास्तव, पलकधारी सिंह, विपिन सिंह, सरोज सिंह, मनोरमा सिंह, कल्पना सिन्हा, सुशीला विश्वकर्मा, प्रकाश चन्द्र, योगेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम प्रकाश मौर्य आदि उपस्थित रहे। 


Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात