BREAKING NEWS

Monday 30 October 2017

विकासके लिये प्रतिबद्धहै भाजपा: रीता बहुगुणा जोशी


भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
जफराबाद। लाभार्थियों की पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देश से लेकर पंचायत स्तर तक के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। उक्त बातें प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन उ.प्र ने कही।
वे सोमवार को एमएच कान्वेट स्कूल जफराबाद के प्रांगण में आयोजित भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि आज योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जनता के खाते में सीधे जा रहा है। ऐसे में यदि इस नगर पंचायत में भाजपा का चेयरमैन चुना जाता है तो नगर का सम्पूर्ण विकास सम्भव है। जफराबाद कस्बे के विकास में कहीं से कोई भी रुकावट न आने पाय, इस हेतु कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें, क्योंकि भाजपा का चेयरमैन बनाने का यह अनुकूल समय है। इसके पूर्व केराकत विधायक दिनेश चौधरी, जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, अशोक श्रीवास्तव ने भी अपने सम्बोधन में भाजपा के चेयरमैन बनने पर जफराबाद नगर पंचायत की सूरत बदल जाने का भरोसा दिलाया साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं अब तक की उपलब्धियों को गिनाया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का भाजपा नेता प्रवीण सिंह, सूबेदार सिंह, जबिन्दर साहू, विवेक सिंह, शीतला प्रसाद गिरि, प्रेमचन्द वकील, बल्लू मोदनवाल, गुलाब मधुकर, आशीष गिरि, अविनाश सिंह, अफसरी बानो, पूर्व चेयरमैन मनोरमा श्रीवास्तव, संदीप अग्रहरि, विकास यादव,, उमेश श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने तथा संचालन डा. अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर जफराबाद कस्बे के संभ्रान्त नागरिकगण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, मंत्री, उ.प्र ने केराकत से जफराबाद आते समय लाडनपुर निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण सिंह के आवास पर पहुंचकर भोजन ग्रहण किया।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात