BREAKING NEWS

Wednesday 25 October 2017

मार्निंग वाकर्स का प्रतिनिधिमंडल कंबोडिया रवाना

विश्व प्रसिद्ध भगवान विष्णु के मंदिर का दर्शन कर 31 अक्टूबर को लौटेगा

जौनपुर। शहर के वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक संस्था मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन का छह सदस्यीय दल कंबोडिया में विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री विष्णु के विशाल मंदिर के दर्शन हेतु बुधवार को रवाना हो गया। 163 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस मंदिर को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व धरोहर घोषित कर रखा है। इस दल ने सायंकाल बाबतपुर (वाराणसी) स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कंबोडिया के लिए प्रस्थान किया।
संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार प्रधान के नेतृत्व में गए दल में जिले के आयकर के वरिष्ठ अधिवक्ता केएन सिंह, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू के पिता एवं करंजाकला के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह, बाल न्यायालय के जज विनय कुमार सिंह एवं पूर्व डिप्टी कमिश्नर बीडी उपाध्याय हैं। अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने बताया कि यह दल भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा तीन नदियों के संगम पर बसाए गये कंबोडिया की पूर्व राजधानी अयोध्या का भी दर्शन करने के पश्चात 31 अक्टूबर को वापस लौटेगा। दल को बाबतपुर हवाई अड्डे पर संस्था के सदस्यों ने विदाई दी। विदाई देने वालों में डा. एमएम वर्मा, पूर्व गार्ड अशफाक खान, सतीश मोदनवाल, केवल चंद्र गुप्ता, महासचिव घनश्याम साहू, सुरेंद्र सिंघानिया, केके जायसवाल, अशोक अग्रहरि, रामेश्वर केशरवानी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, जगत नारायण चौरसिया, डा. एचयू खान, सुरेंद्र प्रधान, राज कुमार वर्मा, अनूप मेहरोत्रा आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

धर्म दर्शन

 
Copyright © 2017 आज प्रभात